कांग्रेस पार्टी (Congress) के चाणक्य रहे अहमद पटेल (Ahmed Patel) का बुधवार तड़के नि’धन हो गया। पार्टी के दि’ग्गज नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद का निध’न कांग्रेस के लिए एक बड़े झ’टके जैसा है। बता दें कि अक्टूबर में कोरो’ना सं’क्रमित होने के बाद उनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरा’न म’ल्टी ऑ’र्गन फेल्यो’र का शि’कार होने के चलते उनका निध’न हो गया। इस दुख’द ख’बर की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट के जरिए दी है।
कांग्रेस पार्टी को समर्पित था पटेल का पूरा जीवन
अगर अहमद पटेल की बात की जाए तो पटेल कांग्रेस पार्टी के चाणक्य के रूप में जाने जाते थे और सोनिया गांधी के सलाहकार भी थे। बता दें कि पटेल की वजह से ही सोनिया गांधी भारतीय राजनीति में स्थापित हो पाईं हैं और प्रधानमंत्री पति राजीव गांधी की मौ’त के बाद इतनी बड़ी पार्टी संभाल पाई हैं। अ’हम’द का कांग्रेस के शीर्ष परिवार की तीन पीढ़ियों ( से भरोसे का रिश्ता रहा है। वहीं पार्टी के दिग्गज के नि’धन पर सोनिया गांधी ने लिखा कि मैंने एक सहयोगी को खो दिया है, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था।
परिवार के लिए कितनी संपत्ति छोड़ गए अहमद पटेल
अहमद पटेल के निधन से उनका परिवार सदमे में है। बता दें कि उनके बेटे फैजल पटेल और उनकी बेटी मुमताज पटेल राजनीति से कोषो दूर हैं। तो चलिए जानते हैं कि पटेल के परिवार की क्या इनकम है और वो अपने परिवार के लिए कितनी संपत्ति (Ahmed Patel Networth) छोड़ गए हैं-
सालाना थी इतनी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमद पटेल की संपत्ति में 2011 से 2017 के दौरान 23 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया था। उनकी सालाना आय की बात की जाए तो अहमद पटेल साल में 15 लाख 10 हजार 147 रुपये कमाया करते थे। चुनाव आयोग को दिए हल’फ’नामे के मुताबिक, उनकी पत्नी मे’मूना पटेल की आय 20 लाख 15 हजार 900 रुपये हैं। अगर दोनों की आय मिला दी जाए तो कुल वार्षिक आय 35,26,047 रुपये हो जाती है।
कुल संपत्ति है इतने रुपये की
हलफनामे के मुताबिक, अहमद पटेल (Ahmed Patel) के पास 6 करोड़ 51 लाख 9 हजार 803 रुपये की कुल संपत्ति है। इसके अलावा उनकी एक करोड़ से (करीब एक करोड़ 17 लाख चार हजार 908 रुपये) अन्य सेविंग्स हैं। हालांकि इस हलफनामे में उनके बेटे फै’सल पटेल और बेटी मु’मता’ज पटेल की इनकम के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।